नेताजी संग्रहालय, कटक के उडिया बाजार में स्थित है। इस संग्रहालय का उद्घाटन, सुभाष चंद्र बोस यानि नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया था, जो एक लोकप्रिय और भारत के प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी थे। यह संग्रहालय एक घर में बना हुआ है जो लगभग 150 साल पुराना है, यह दो मंजिला इमारत है और इसे जानकीनाथ भवन के नाम से जाना जाता है।
यह घर, नेताजी का जन्मस्थल है जिस वर्तमान में उनकी स्मृति में एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरीटेज ( आईएनटीएसीएच ) ने इस संग्रहालय का विकास किया है। यह एक मीडिया सेंटर है जहां ऑडियोविजुअल, मल्टीमीडिया और प्रोजेक्शन सिस्टम को दिखाया जाता है।
अत्याधुनिक लाईटिंग, अभिनव प्रदर्शन प्रणाली और उच्च सुरक्षा, इस संग्रहालय की विशेषताएं है। इस संग्रहालय में 18 कमरों की गैलरी है। इस संग्रहालय में नेताजी के प्रारम्भिक जीवन और उनके शुरूआती संघर्ष के बारे में बतलाया गया है। उन्होने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काफी समय बिताया था और इंडियन नेशनल आर्मी ( आईएनए ) का गठन भी किया। इस आर्मी ने भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके बारे में भी संग्रहालय में दर्शाश गया है।



Click it and Unblock the Notifications