अखंड चंडी पैलेस का निर्माण 1747-1765 ई. के आसपास राजा उमेद सिंह ने करवाया था। पहले यह शाही चंबा परिवार का निवास स्थान था। बाद में राजा शाम सिंह ने ब्रिटिश इंजीनियरों के समर्थन से महल में कई परिवर्तन करवाए और कुछ समय बाद महल को राज्य सरकार को सौंप दिया। महल में कांच का सुंदर काम मन मोह लेता है। रखरखाव के अभाव की वजह से महल की दुर्दशा बनी हुई है। इस महल के आसपास कई मंदिर भी बने हैं जहां जाकर पर्यटक दर्शन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications