कालाटॉप वन्यजीव अभयारण्य को काला टॉप खज्जर अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है। यह डलहौजी से 6 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह सेंचुरी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आती है। चारों तरफ देवदार के घने और सुरीले पेड़ लगे हुए है। पूरी सेंचुरी 1962 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैली हुई है। यहां कई प्रकार और कई किस्मों के वृक्ष लगे हुए है। सेंचुरी में बहुत सारे जीव-जन्तु भी रहते है जैसे- तेंदुआ, भालू, हिरण और गिलहरी।
पर्यटक यहां आकर हिरण, लंगूर, सियार और हिमालय में पाया जाने वाला काले एक प्रकार का नेवला भी देख सकते हैं ।
सेंचुरी में एक पानी की सुंदर धारा रावी नदी में उत्तर दिशा में आकर मिलती है। आगंतुकों को पूरी सेंचुरी को घूमने में लगभग 3 से 6 घंटे लग जाएगें। अभयारण्य में वाहनों के प्रवेश के लिए यहां के अधिकारियों या सेंचुरी अथॉरिटी से परमिशन लेनी पड़ती है। सेंचुरी तक आने के लिए डलहौजी में काफी अच्छी सड़क बनी हुई है।
इस अभयारण्य में भ्रमण करने का आर्दश समय मार्च से मई के बीच का होता है इसके अलावा सितम्बर से नवंबर के दौरान भी यहां घूमने आया जा सकता है। इस समय को आर्दश बताने का अर्थ यह नहीं है कि सेंचुरी केवल इन्ही महीनों में खुलती है बल्कि इस दौरान आने पर सारे जानवर देखने को मिल जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications