दांदेली की यात्रा पर आयो यात्रियों को शिरोली पीक पर जाने की सलाह दी जाती है। यह चोटी दांदेली से 25 किमी की दूरी पर दांदेली वन्यजीव अभ्यारण्य में ही स्थित है। शिरोली पीक पहुँचने पर यात्री पर्यटक सहयाद्री पहाड़ियों का शानदार नजारा देख सकते हैं।
उत्तर कन्नड़ क्षेत्र में सबसे ऊँची पहाड़ी होने के कारण शिरोली पीक ट्रेकिंग करने वाले लोगों में लोकप्रिय है। इस चोटी को सनसेट व्यू प्वॉइन्ट भी कहते हैं जहाँ से पर्यटक दांदेली वन्यजीव अभ्यारण्य तथा पश्चिमी घाट को देख सकते हैं। पर्यटक इस क्षेत्र में वन विभाग की अनुमति के बाद ही प्रवेश कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications