दिल्ली के पालम वायु सेना स्टेशन (एयर फ़ोर्स स्टेशन) में स्थित वायु सेना संग्रहालय (एयर फ़ोर्स म्यूज़ियम) भारत में अपने तरह का एक है, जहाँ भारतीय सैन्य उड्डयन यादगारों का एक विशाल संग्रह है; इसके अलावा भारतीय वायु सेना का चमत्कारिक इतिहास भी दिखाया गया है जो उन बहादुर लोगों के लिए श्रद्धांजलि है जिन्होंने लड़ाइयां लड़ी और देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया।
संग्रहालय को आंतरिक और बाहरी गैलरियो में बाँटा गया है और यहाँ वस्तुओं का आश्चर्यजनक संग्रह है। चलिए हम संग्रहालय की अपनी सैर आंतरिक प्रदर्शन गैलरी से प्रारंभ करते हैं।
आंतरिक प्रदर्शन गैलरी : संग्रहालय की आंतरिक प्रदर्शन गैलरी में रोचक वस्तुएँ जैसे भारतीय वायुसेना के व्यक्तिगत हथियार, यूनीफॉर्म(गणवेश), फोटोग्राफ्स और अन्य वस्तुएँ जिन्हें वर्ष 1932 में भारतीय वायुसेना की स्थापना के समय से एकत्र किया गया है, प्रदर्शित किये गए हैं। यहाँ प्रदर्शित किये गए कुछ चित्रों में शामिल हैं: पकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल नियाजी ने 1971 के भारत पाक युद्ध के आत्मसमर्पण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर का चित्र और दुश्मन के ठिकानों पर हमला करते हुए विमानों की तस्वीरें।
यह गैलरी आगे आपको एक हैंगर की ओर ले जाती है जहाँ लगभग वायुवायुसेना के लगभग 15 प्रकार के विमान और वायुसेना का कुछ सामान जैसे गाडियाँ और आयुध और विमान बंदूकें प्रदर्शन के लिए रखी गई हैं। हैंगर के बाहर बड़े विमान भी प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं।
बाहरी प्रदर्शन गैलरी: बाहरी प्रदर्शन गैलरी कुछ रोचक वस्तुओं जैसे राडार उपकरण, हथियाए गए वाहन युद्ध में जीती गई ट्रॉफियां और अन्य। इसके अलावा पर्यटक यहाँ निर्मलजीत सिंह सेखों – एक उड़ान अधिकारी की मूर्ति भी देख सकते हैं और जिन्हें अपने असाधारण उड़ान कौशल के कारण और दो दुश्मनों को वीरतापूर्वक मार गिराने के कारण परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इस संग्रहालय में यूनीफॉर्म, तलवारें और वायु सेना अधिकारियों के हथियार, विभिन्न प्रारूपों के टैंक, राइफल, पिस्टल, गन और रिवॉल्वर भी प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं।
समय
संग्रहालय बुधवार से रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है। यह सोमवार, मंगलवार और अन्य सामान्य छुट्टियों के दिन बंद रहता है।



Click it and Unblock the Notifications