सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम, दुनिया के लिए भारत की खिड़की है जहां देश की समृद्ध पारंपरिक कला और सांस्कृतिक रूपों को दर्शाया गया है। इसे 1952 में देश के दिग्गज कला प्रेमियों के समूह के प्रयास और उत्साह से बनाया गया था। यह एम्पोरियम, जनपथ के निकट बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर स्थित है।
एम्पोरियम में सुंदर, अच्छी और उम्दा कलाकृतियों का सबसे बड़ा संग्रह है जो देश के कोने - कोने से आती हैं और इनमें चित्रों, पेंटिग्स, कलाकृतियों, धातु के बर्तन, सामान, गहने, क्राफ्ट आइटम, हर्बल प्रोडक्ट, लकड़ी का सामान, मिट्टी के बर्तन, पत्थर के पात्र और मार्बल का क्राफ्ट भी शामिल हैं।
यह एम्पोरियम अपने प्रमाणिक हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादन के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यह जगह उन लाखों परिवारों को जीविका प्रदान करता है जो इन खूबसूरत कलाओं के नमूने को बनाते हैं और इन्हे बेचकर अपना जीवनयापन करते हैं। इन वस्तुओं के उत्पादन के अलावा, वह अपनी प्रतिभाओं का विकास करते हैं और बाजार में मार्केटिंग करके प्रयोग भी करते हैं, बाद में तैयार माल को प्रमोट करते हैं, उन्हे सस्ती कीमतों पर दुनिया भर में फैलाते हैं। वह ग्राहकों को उपहार को अच्छे से पैकिंग करके देने की सुविधा भी प्रदान करते हैं।
यहां प्रदर्शित प्रत्येक उत्पाद, अपने में अनोखा और सम्माननीय है। यहां के सामानों में एक समृद्ध संस्कृति, लोकरंग, परंपरा और विशेषकौशल होता है। आप यहां आकर खुद कारीगरों को, शिल्पकारों, बुनकरों और लोक कलाकारों को देख सकते हैं और विस्मरणीय यादें ले जा सकते हैं।
सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम, मुम्बई, बंगलुरू, चेन्नई और कोलकाता में भी चल रही है। एम्पोरियम, कई नामचीन हस्तियों और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों जैसे - प्रधानमंत्री और राज्य के प्रमुख और राजदूतों को आकर्षित करती है।



Click it and Unblock the Notifications