Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दिल्ली » आकर्षण » चौसठ खंभा

चौसठ खंभा, दिल्ली

341

चौसठ खंभा दिल्ली में स्थित एक कब्र है जिसका निर्माण बादशाह अकबर के प्रधानमंत्री अतागा खान के बेटे मिर्ज़ा अज़ीज़ कोका ने स्वयं की कब्र के लिए वर्ष 1623 – 24 के दौरान करवाया था। चौसठ खंभा का नाम उर्दू के दो शब्दों चौसठ और खंभा से पड़ा है जिसका क्रमश: अर्थ है ‘64 स्तंभ’ तथा जिसका निर्माण दिल्ली में जहाँगीर के शासनकाल में हुआ था।

हज़रत निज़ामुद्दीन बस्ती में स्थित चौसठ खंभा एक वर्गाकार संरचना है जो सफ़ेद संगमरमर और 64 स्तंभों से बनाई गई है जो 25 खण्डों को सहारा देते हैं जिनमें से प्रत्येक एक गुंबद को सहारा देता है। ये गुंबद इमारत में अंदर की ओर स्थित हैं जिसकी छत बाहर से सपाट दिखती है।

इस इमारत को विरासत संरचना घोषित किया गया है तथा यह स्मारक निज़ामुद्दीन धार्मिक परिसर का एक हिस्सा है। इस स्मारक के परिसर में अन्य विरासत इमारत जैसे अतागा खान की कब्र, उर्स महल – एक सभा कक्ष और मिर्ज़ा ग़ालिब कब्र – प्रसिद्द उर्दू कवि मिर्ज़ा ग़ालिब की कब्र भी हैं। ग़ालिब की कब्र के पास एक ग़ालिब अकादमी भी है जहाँ उर्दू साहित्य का पुस्तकालय और संग्रहालय हैं जहाँ मिर्ज़ा ग़ालिब के कार्यों, कलाकृतियों और चित्रों का प्रदर्शन किया गया है।

 

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Sep,Wed
Return On
10 Sep,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Sep,Wed
Check Out
10 Sep,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Sep,Wed
Return On
10 Sep,Thu