चुन्नामल हवेली, चांदनी चौक के आकर्षणों में से एक है। इस हवेली की संरचना में बड़ा आंगन, बेल्जियम के दर्पण और विस्तृत आर्टवर्क शामिल हैं। दिल्ली के दिल में स्थित चांदनी चौक में बनी इस हवेली को इसके मूल रूप में अनिल प्रसाद के द्वारा सरंक्षित किया जा रहा है जो चुन्नामल परिवार के वंशज हैं। 1857 की लड़ाई के बाद, लाला चुन्नामल, पूरी दिल्ली के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में उभरे थे और तब यह हवेली कटरा निल सेक्शन में खड़ी थी, जो आज चांदनी चौक का दिल कहा जाता है।
यह विशाल इमारत एक एकड़ से अधिक के क्षेत्र में तीन मंजिलों में बनाई गई है। इसमें 128 कमरे हैं और चुन्नामल परिवार की वर्तमान पीढ़ी अभी यहां निवास करती है। इस हवेली की छत से चांदनी चौक का पूरा नजारा देखा जा सकता है। यहां तक कि, यह पुरानी दिल्ली की अकेली ऐसी हवेली है जो भली - भांति संरक्षित है।
हवेली के ड्राईंग रूम की दीवारों पर एक शिलालेख भी बना है, कहे जाने के मुताबिक यह संरचना 1848 में बनाई गई थी। हालांकि, हवेली के एक हिस्से को 1864 में भी बनाया गया था। चुन्नामल हवेली के आसपास के आकर्षण हौज खास स्मारक, महरौली पुरातत्व पार्क और साकेत के मॉल्स हैं।



Click it and Unblock the Notifications