दिल्ली में लाल किले के पार स्थित दिगंबर जैन मंदिर यहाँ का सबसे पुराना जैन मंदिर है। श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर के नाम से भी प्रसिद्द मंदिर दिल्ली के प्रसिद्द चाँदनी चौक क्षेत्र में भी पाया जा सकत है।
सुंदर लाल बलिया पत्थरों से बना यह मंदिर चाँदनी चौक और नेताजी सुभाष मार्ग के चौराहे पर स्थित है। ऐसा भी कहा जाता है कि यह दिल्ली का सबसे पुराना जैन मंदिर है जिसका निर्माण 1656 में किया गया। इस प्रसिद्द मंदिर को रेड टेम्पल या लाल मंदिर भी कहा जाता है और इसकी स्थापना के बाद से इसमें कई परिवर्तन किये गए हैं।
लाल मंदिर के मुख्य देवता भगवान महावीर हैं – जो जैन धर्म के 24 वीं तीर्थंकर थे। इस मंदिर में भगवान आदिनाथ – जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर और भगवान पार्श्वनाथ – भगवान महावीर के पूर्ववर्ती की मूर्तियां भी हैं। इसके अलावा लगभग आठ सदियों के लंबे अंतराल के बाद वर्ष 1931 में एक दिगंबर साधु ने दिल्ली का दौरा किया। इस ऐतिहासिक अवसर की याद में इस जैन मंदिर में एक स्मारक बनाया गया।
एक बहुत पवित्र स्थान होने के कारण यह अनेक भक्तों को आकर्षित करता है और इसका प्रमुख भक्ति क्षेत्र प्रथम मंजिल पर मौजूद है। वे लोग जो जैन धर्म के बारे में जानने के इच्छुक हैं उनके लिए यहाँ पुस्तकों की एक दुकान है जो जैन धर्म से संबंधित साहित्य बेचती हैं। इसके अलावा इस मंदिर में जैन धर्म से जुड़े हुए स्मृति चिन्ह और अलभ्य कलाकृतियाँ भी बेची जाती हैं।
यह मंदिर अलंकृत नक्काशियों और सुंदर चित्रों के साथ बहुत सुंदर सुंदर वास्तुकला का दावा करता है। हालांकि, इसकी स्थापना के बाद से इसमें कई बदलाव किये गए हैं। 19 वीं सदी के दौरान ही इसे बड़ा रूप देने के लिए विस्तृत किया गया।