हस्तशिल्प और प्राकृतिक उत्पाद एम्पोरियम या आर एक्पो एक ऐसा स्थान है जहां आप अपने आपको नैचुरल प्रोडक्ट में पूरी तरह से लिप्त पाएंगें। यह एम्पोरियम, भारत के प्राकृतिक हर्बल प्रोडक्ट के सबसे बड़े निर्माता, विक्रेता और निर्यातक मार्केट में से एक है जहां असली हर्बल का काम होता है।
एम्पोरियम एक फैमिली बिजनेस था, जिसे 1932 में एक परिवार ने छोटे से स्टोर के रूप में शुरू किया था जिसमें वह प्राकृतिक इत्र बेचते थे। समय बीतता गया और उनके व्यापार में बढोत्तरी हुई, उन्होने बाजार में पकड़ बना ली। इत्र के अलावा, तेल, खुशबू वाले अन्य उत्पाद, चाय और मसाले, हस्तशिल्प और फर्नीचर, ब्यूटी और स्कीन प्रोडक्ट , कपड़ा और हैंडलूम, घर को सजाने का सामान और फैशन का सामान भी यहां बिकने लगा।
वे ऑनलाइन आर्डर और उत्पाद भी उपलब्ध करवाते हैं। यह स्टोर पुरानी दिल्ली के पुराने शहर में स्थित है और इस जगह अक्सर वह पर्यटक जाते हैं जो दुनिया का बेहतरीन और गुणवत्ता वाला हस्तशिल्प सामान लेने की इच्छा रखते हैं। इस संगठन को कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं साथ ही साथ इसने उम्दा सर्विस और अच्छी क्वालिटी के लिए प्रशंसा भी हासिल की है।



Click it and Unblock the Notifications