Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दिल्ली » आकर्षण » हौज़ खास परिसर

हौज़ खास परिसर, दिल्ली

341

दक्षिण दिल्ली में स्थित हौज़ खास परिसर कई इमारतों का एक संग्रह क्षेत्र है। इस परिसर के अन्दर एक मकबरा, एक इस्लामिक गोष्ठीगृह, एक मस्जिद, एक कुण्ड और मध्यकालीन इतिहास वाले ग्रामीण परिवेश के चारों ओर कई मण्डप जैसे रोचक आकर्षण पाये जाते हैं।

हौज़ खास अलाउद्दीन खिलजी वंश के द्वितीय मध्यकालीन शहर सीरी का भाग था। वर्तमान में यह एक हिरण पार्क और सफ्दरजंग विकास क्षेत्र के पास स्थित है और सड़क तथा रेल मार्गों से आसानी से जुड़े होने कारण एक बहुत ही रोचक पर्यटक आकर्षण है। साथ ही हौज़ खास के आस-पास के क्षेत्र में लड़कियों के लिये कई दुकाने हैं जो सुन्दर भारतीय जातीय पहनावों को बेचने के लिये जानी जाती हैं।

अन्दर की इमारतों के बारें में संक्षेप में

हौज़ खास परिसर की कुछ इमारतें निम्नलिखित हैं –

हौज़ खास या 'शाही कुण्ड' - हौज़ खास शब्द का अर्थ है 'शाही कुण्ड'। यह सीरी शहर में स्थित एक पानी का कुण्ड है जिसे शहर और किले की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिये अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में खोदा गया था। हलाँकि समय के साथ यह सूख गया था और काफी समय तक इसका इस्तेमाल नहीं किया गया लेकिन हाल ही में इसे पुनर्जीवित किया गया है और कुण्ड तथा इसके आसपास के क्षेत्र को सुन्दरता से सजाया गया है और सुन्दर पार्क के साथ इसे दौड़ने और टहलने वालों तैयार किया गया है।

मदरसा या इस्लामिक गोष्ठीगृह – इस संस्थान को 1352 ईस्वी में स्थापित किया गया था और यह उस समय की दिल्ली सल्तनत का एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान था। इसे विश्व का सबसे बड़ा और सभी सुविधाओं से लैस मदरसा होने की भी ख्याति प्राप्त थी।

फिरोजशाह का मकबरा – हौज़ खास परिसर में स्थित तुगलक वंश के तृतीय शासक फिरोज शाह का मकबरा एक और प्रमुख आकर्षण है। भारतीय-इस्लामिक वास्तुकाला पद्धति से सन् 1352 और 1354 के बीच निर्मित इस महत्वपूर्ण संरचना का परिसर का ऐतिहासिक महत्व है। इस संरचना के अन्दर फिरोज शाह, उनके पुत्र और उनके पौत्र की कब्रें हैं।

हिरण पार्क – परिसर के प्रवेश द्वार पर कुण्ड के निकट स्थित यह आगन्तुकों के लिये विकसित नया-नवेला पार्क है। अच्छी तरह से देखभाल किये जाने वाले इस सुन्दर हरे-भरे पार्क में चित्तीदार हिरण, गिनी पिग, खरगोश और मोर देखे जा सकते हैं।

पर्यटन विभाग हर शाम हौज़ खास के इतिहास को बयान करता हुआ एक दृश्य-श्रृव्य शो का आयोजन करता है। यह परिसर प्रतिदिन आगन्तुकों के लिये प्रातः 10 बजे से साँय 6 बजे तक खुला रहता है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Apr,Thu
Return On
10 Apr,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Apr,Thu
Check Out
10 Apr,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Apr,Thu
Return On
10 Apr,Fri