Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दिल्ली » आकर्षण » इन्दिरा गाँधी संग्रहालय

इन्दिरा गाँधी संग्रहालय, दिल्ली

341

दिल्ली के इन्दिरा गाँधी संग्रहालय पर अवश्य जाना चाहिये। जो बंगला कभी भारत की दिवंगत और पूर्वप्रधानमन्त्री का आधिकारिक निवास था वही आज इन्दिरा गाँधी संग्रहालय है। यह एक रोचक स्थान है जहाँ पर राष्ट्रीय आन्दोलन, इन्दिरा गाँधी की व्यक्तिगत वस्तुयें और नेहरू-गाँधी परिवार के व्यक्तिगत पलों के चित्रों को देखने को मिलता है।

इन्दिरा गाँधी संग्रहालय दिल्ली के प्रसिद्ध सफ्दरजंग रोड पर स्थित है। उपरोक्त संग्रहों की प्रसिद्धि के अलावा यह वही स्थान है जहाँ 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमन्त्री की उनके दो अंगरक्षकों सतवन्त सिंह और बेअन्त सिंह द्वारा हत्या कर दी गई थी। इसलिये हत्या का वही स्थान अपने आप में ही एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है।

श्रीमती गाँधी की हत्या के समय उनके द्वारा पहनी गई साड़ी, उनकी चप्पलों के साथ-साथ उनके झोले को वर्तमान में भी संग्रहालय में संरक्षित रखा गया है। आप इन्दिरा गाँधी का व्यक्तिगत पुस्तकालय, उनकी वस्तुयें, उनके बचपन के फोटो, चित्रकारियाँ और उनके द्वारा बचपन में लिखे गये पत्र, महात्मा गाँधी के साथ व्यक्तिगत फोटो, उनकी अपने बच्चों तथा उनके बच्चों के साथ फोटो, उनका चश्मा, आँख को दान करने वाला प्रतिज्ञा पत्र और कई अन्य रोचक वस्तुओं को आप देख सकते हैं। उनके पुत्र राजीव गाँधी को समर्पित कई कमरें हैं जिनकी हत्या सन् 1991 में कर दी गई थी।

संग्रहालय आम जनता के लिये प्रातः साढ़ नौ बजे से साँय 5 बजे तक खुला रहता है किन्तु सोमवार को बन्द रहता है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
12 Jun,Fri
Return On
13 Jun,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
12 Jun,Fri
Check Out
13 Jun,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
12 Jun,Fri
Return On
13 Jun,Sat