Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» जींद

जींद  – मंदिरों में श्रद्धांजली अर्पण करना

34

हरियाणा राज्य में स्थित जींद जिले को इसका नाम जैन्तापुरी से मिला है। जैन्तापुरी एक प्राचीन तीर्थ है जिसका उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। पांडवों ने देवी जयंती के सम्मान में जयंती देवी मंदिर का निर्माण किया था, जिन्हें सफलता एवं विजय की देवी माना जाता था। इस मंदिर के चारों ओर जैन्तापुरी नगर बसा जिसे बाद में जींद के नाम से जाना गया

पुराणों के अलावा, यहाँ की गई खुदाई के आधार पर इस शहर की प्राचीनता को बताया गया है। हड़प्पन काल से पहले और बाद के कई चित्रित ग्रे वेयर मिट्टी के बर्तन इस जिले के आसपास पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्राचीन पुराणों में इसके तीर्थों का उल्लेख भी प्राप्त वस्तुओं के निष्कर्ष में सहायता करता है।

जींद एवं इसके आसपास के पर्यटन स्थल

जींद एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और यहाँ देखने के लिए कई धार्मिक स्थल हैं। भगवान् शिव को समर्पित भूतेश्वर मंदिर हैं जहाँ भगवान् शिव को भूतनाथ कहा जाता है। इस मंदिर को जींद के शासक रघुबीर सिंह ने बनवाया था। धमतान साहिब में एक प्राचीन शिव मंदिर है और यहाँ ऋषि वाल्मिकी का आश्रम है, जिन्होंने रामायण महाकाव्य लिखा था। ऐसा माना जाता है कि जयंती मंदिर 550 साल से भी अधिक पुराना है।

रामराई या राम्हरादा में योद्धा ऋषि परशुराम द्वारा निर्मित पांच तालाब हैं। भगवान् परशुराम को समर्पित एक मंदिर पास ही है। हंसदेहर एक प्राचीन शहर है जो देखने योग्य है।नरवाना तहसील में स्थित हज़रत ग़ैबी साहिब को समर्पित एक मकबरा भी यहाँ पर है और भक्त बड़ी संख्या में यहाँ पर आते हैं। इस मकबरे में महान सूफ़ी संत हज़रत ग़ैबी साहिब के अवशेष रखे गए हैं।

सफीदों एक शहर है जिसमें तीन प्रागैतिहासिक धार्मिक केंद्र हैं और इसके अलावा यहाँ नागेश्वर महादेव, नागदामिनी देवी और नागक्षेत्र के मंदिर भी है। जींद जिले से पांच किमी दूर इक्कास गाँव में स्थित एकहंस मंदिर भी एक अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।

अश्विनी कुमार तीर्थ एक धार्मिक स्थल है। इनका उल्लेख महाभारत में मिलता है। शास्त्रों के अनुसार अश्विनी कुमार तीर्थ के पवित्र जल में स्नान करने पर तीर्थयात्रियों की आत्मा शुद्ध हो जाती है और उनका उद्धार हो जाता है। इस पवित्र स्थल के पानी में कई रोगनाशक गुण हैं और ये पानी कई असाध्य रोगों को ठीक कर सकता है।

भगवान् विष्णु को समर्पित एक मंदिर वराह तीर्थ बारह गाँव में स्थित है जो मुख्य जींद शहर से दस किमी दूर है। ऐसा माना जाता है कि भगवान् विष्णु यहाँ रुके थे जब उन्होंने सूअर का अवतार लिया था।

जींद से छह किमी दूर निर्जन गाँव में एक पवित्र स्थल मुन्जावत तीरथ स्थित है जो देवताओं के स्वामी भगवान् महादेव को समर्पित है। यक्षिणी महाग्रही को समर्पित एक मंदिर यक्षिणी तीर्थ में स्थित है जो जींद से आठ किमी दूर दखनीखेरा गाँव में है।

पोंकर खेडी गाँव में पुष्कर पवित्र स्थल है। ये जगह जींद के दक्षिण में ग्यारह किमी दूर स्थित है। यह एक अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार इसका निर्माण परशुराम ने किया था। बाबा फोंकर मंदिर एक अन्य धार्मिक स्थल है जहाँ लोगों का विश्वास और आस्था है।

कायाशोधन धार्मिक स्थल, कसोहन गाँव में स्थित है जो जींद के उत्तर में सोलह किमी दूर स्थित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान् विष्णु ने इस स्थान पर स्नान कर कायाशोधन, लोकोद्दर को उत्पन्न किया था।

श्री तीर्थ, जींद जिले की नरवाना तहसील के सिमला गाँव में स्थित है। इस तीर्थ को पूजा के लिए सर्वोच्च स्थान के रूप में माना जाता है। इस तीर्थ के पास एक पवित्र तलाब भी है और इसमें स्नान करने पर भक्तों को असीम शांति एवं प्रसन्नता का अनुभव होता है।

जींद जिले की नरवाना तहसील के संघन गाँव में एक अन्य पवित्र स्थल है जो एक देवी को समर्पित है। इस तीरथ में, विशेषकर महिलाओं द्वारा, पूजा किये जाने पर उन्हें शंखिनी के लक्षणों का आशीर्वाद मिलता है।

जींद का मौसम

जींद में सर्दी गर्मी और बरसात तीनों तरह के मौसम होते हैं। जींद घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के बीच का है।

जींद कैसे पहुंचे

जींद रास्तों का अच्छा नेटवर्क है। जींद स्टेशन इस शहर को आसपास के अन्य बड़े शहरों से जोड़ता है।

जींद इसलिए है प्रसिद्ध

जींद मौसम

घूमने का सही मौसम जींद

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें जींद

  • सड़क मार्ग
    जींद राष्ट्रीय राजमार्ग 71 द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा पक्की सडकों का एक व्यापक नेटवर्क इस शहर को अन्य शहरों जैसे कि भिवानी, अंबाला, चंडीगढ़, फरीदाबाद, हिसार, जगाधरी और करनाल से जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    जींद रेलवे स्टेशन उत्तरी रेलवे नेटवर्क पर स्थित है, जो इस शहर को दिल्ली, पटियाला, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई मुख्य शहरों और अन्य पड़ोसी राज्यों से जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सबसे नजदीक का हवाईअड्डा दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो जींद से 120 किमी दूर है। हवाईअड्डे से आप स्थानीय टैक्सी ले सकते हैं या निजी और सार्वजनिक बसों द्वारा भी जा सकते हैं जो एचएसआरटीसी द्वारा चलाई जाती हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Jun,Mon
Return On
02 Jun,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Jun,Mon
Check Out
02 Jun,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Jun,Mon
Return On
02 Jun,Tue