Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दिल्ली » आकर्षण » दिल्ली में शॉपिंग

दिल्ली में शॉपिंग, दिल्ली

34

दिल्ली में खरीदारी करना अपने आप में एक दिलचस्प अनुभव है। यहाँ आपको कुलीन मॉल से लेकर सड़क के किनारे बाजार है जहाँ आप सर्वश्रेष्ठ सामान में से चुन सकते हैं। आएये, आपको दिल्ली के उन स्थानों पे ले चलते है जहाँ आप हर वोह चीज़ खरीद सकते हैं जो आपको पसंद है।

जनपथ आप सभी लोग जो खरीदारी में दिल्शास्पी रखते है उन्हें बताने की ज़रुरत ही नहीं के दिल्ली खरीदारों का स्वर्ग है। हालांकि, हम आप को उन सभी स्थानों से रूबरू करा सकते हैं जहाँ आप अच्छे से अच्छी चीज़ें चुन सकते हैं। एक ऐसी जगह है जनपथ जो अपने जनपथ बाजार के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ फैशनेबल कपड़े, जंक गहने, कृत्रिम और अर्द्ध कीमती पत्थरों के साथ चांदी जड़ित आभूषण, उज्ज्वल और रंगीन घर सजावट आइटम, हस्तशिल्प, कलाकृतियां, पुस्तकों और अधिक आपको यहाँ मिलगा। यहाँ कुछ तिब्बती शरणार्थि भी मिलेंगे। पर नकली माल और उत्पादों से सावधान रहें क्यूंकि विक्रेता आपको फसा कर खरीदारी करवा सकते है।

तिब्बती बाजार: यहाँ आप को तिब्बती कलाकृतियों की शृंखला देखने को मिलेगी जैसे सजावटी पीतल के बर्तन, थान्ग्क्हस, चांदी के सामान, संगीत वाद्ययंत्र और दीवार के पर्दे।

चोर बाजार: इस बाज़ार का नाम का अर्थ है 'चोरों का बाजार' जो की लाल किले के पास स्थित है वहीँ एक और बाज़ार है जिसे लाजपत राय मार्केट कहा जाता है, जहाँ विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर डिजाइनर गहनों की उपलब्धता है वह भी कम कीमत में।

दरियागंज पुस्तक बाजार:  क्या आपको पुस्तकों से प्यार है? तो वह दिल्ली है जहाँ अच्छी से अच्छी किताबें मिलेंगी। दरियागंज, शाहजहानाबाद या पुरानी दिल्ली के भीतर, जो प्रसिद्ध व्यावसायिक केंद्र है जहाँ सभी पुस्तक बाजार में लोग हर रविवार को आते हैं। चाहे पुराणी किताबों का संग्रह हो, या नवीनतम सर्वश्रेष्ठ विक्रेता किताब, यहाँ आपको सब कुछ मिलेगा। इस बाजार को दुनिया की सबसे बड़ी साप्ताहिक पुस्तक बाजार कहा जाता है।

खान मार्केट: जब आप दिल्ली में हो, तो खान मार्केट में आप भारतीय उपमहाद्वीप में महँगा खुदरा क्षेत्र में खरीदारी करने का आनंद ले सकते हैं। 1951 में खान अब्दुल गफ्फार खान के नाम पर स्थापित हुआ- जो की एक राजनीतिक नेता और सीमांत गांधी के नाम से जाने जाते थे, यहाँ उत्तम दर्जे की कुलीन भीड़ ज्यादातर मिलेगी जहाँ रिबॉक, नाइके, टॉमी हिलफिगर, गुड एअर्थ और फैब इंडिया जैसे विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों की दुकानों व शोरूम की विस्तृत श्रृंखला मौजूद है। इस उच्च प्रोफ़ाइल बाज़ार को वर्ष 2010 में 21 सबसे महंगी खुदरा बाज़ार का मूल्यांकन प्रसिद्ध अचल संपत्ति फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड द्वारा किया गया था| जहाँ बरतन, चांदी के गहने, इलेक्ट्रॉनिक सामान, किताबें, सुरुचिपूर्ण फर्नीचर, पेंट जैसे उत्पादों मिलते हैं और यहाँ आपको उत्तम दर्जे के खाने के बर्तन, कांच के बने पदार्थ, प्रकाश उपकरणों, कपड़े और बहुत कुछ भी मिलेगा।

कनॉट प्लेस: इसको सीपि से नाम से भी जाना जाता है। यह वह जगह है जहाँ आप भारतीय कीमतों पर कुछ रोचक पश्चिमी देशों के उत्पादों को खरीद सकते हैं। यह दिल्ली में एक प्रमुख और ऐतिहासिक बाज़ार क्षेत्र है जिसको राजीव चौक भी कहा जाता है।

पालिका बाजार: सी.पी. के दिल में एक बड़ी भूमिगत बाजार है और यह लगभग 390 दुकाने हैं जो विभिन्न मदों की बिक्री करते है। लेकिन आप ज्यादातर सीडी, डीवीडी, वीडियो गेम और ऑडियो सीडी ले सकते है वो भी उचित कीमतों पर।

साकेत के मॉल: यहाँ दिल्ली के कई कुलीन मॉल मौजूद है। शहरी खरीदारी क्षेत्र है में यह एक लोकप्रिय जगह है जहाँ सिटीवाक , डीएलएफ प्लेस और एमजीएफ मेट्रोपोलिटन जैसे मॉल मौजूद है।

पहाड़गंज बाजार:  यह बाज़ार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित है और यहाँ की दुकानों में कई आइटम मिलते है जैसे इत्र, शॉल, कालीन, गहने और संगीत वाद्ययंत्र।

कमला नगर: चाहे ब्रांडेड कपड़े हो, जूते या किसी भी ब्रांडेड उत्पाद या स्थानीय सड़क के किनारे पर बिकने वाले उत्पाद, वे सभी यहाँ उपलब्ध रहता है। यह आनंदमय खरीदारी के लिए एक आदर्श स्थान है।

राजौरी गार्डन मार्केट: इस बाजार शादी और आकस्मिक पहनावे की खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है। यह भी विभिन्न तकनीकी रूप से उन्नत मॉल और कई प्रसिद्ध रेस्तरां, भोजनाल व सिनेमा हॉल भी है।

सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर: चाहे बैग हों या जूते, कपड़े, जातीय भारतीय वस्त्र या कुछ और जो भी आप खरीदना चाहते हो वह सब आपको इस बाज़ार मिलेगा। आप अपने हाथों को यहां सड़क के किनारों पर बैठे मेहँदीवाले से कलात्मक मेहँदी सजावा सकते है।

सरोजिनी बाजार: यह दिल्ली के साफ इलाकों में से एक, यहाँ से आप हरी सब्जियां, जूते और निर्यात अधिशेष कपड़े ले सकते हैं। यह बाजार हर सोमवार को बंद रहता है।

करोल बाग: बड़े ब्रांडों की विभिन्न प्रमुख शोरूम यहां उपस्थित हैं। दिल्ली के अभिजात वर्ग बाग के प्रमुख सड़कों पर जैसे आर्य समाज रोड, अजमल खान रोड और गफ्फार मार्केट में खरीदारी करते है। यहाँ आप शॉल, भारतीय जातीय वस्त्र और साड़ियों देख सकते हैं।

चांदनी चौक: यदि आप एक ठेठ भारतीय बाजार में खरीदारी का अनुभव करना चाहते हैं, तो चांदनी चौक आप लिए उम्दा जगह है। एक जगह जो आगंतुकों से भरी और छोटे गलियों से भरी रहती है वहां आप कई दिलचस्प उत्पादों को खरीद सकते हैं। यह चौक कुछ स्वादिष्ट दिल्ली के आहार-ग्रहों के लिए प्रसिद्द है जो चाट बेचते हैं।

खारी बावली: यहाँ मसलों की भरमार है! अपनी खरीदारी का आनंद आप दिल्ली में खुशबूदार भारतीय मसाले खरीद के जैसे स्वादिष्ट मसाला चाय मिश्रण, इलायची और सभी शाकाहारी और मासाहारी व्यंजन के लिए खरीदने के लिए आप इस पुरानी दिल्ली के थोक बाजार से खरीद सकते हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Jul,Fri
Check Out
11 Jul,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat