गुप्त काल के दौरान देवगढ़ चर्चा में आया। यह जगह खुदाई में रूचि रखने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इन सालों में वहाँ काफी खुदाई की गई है। देवगढ़ संग्रहालय में अवशेष, शिल्पकृति और इस जगह पर पाई जाने वाली रुचिकर चीज़ें पायी जाती हैं।
इन चीज़ों से गुप्त काल में प्रचलित चीज़ों का अंदाज़ा लगता है और यही नहीं यह जैन धर्म की उत्पत्ति के विषय पर भी प्रकाश डालता है। देवगढ़ संग्रहालय उन इतिहासकारों को अपनी ओर आकर्षित करता है जो स्मारकों के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं या फिर संग्रहालय में रखी वस्तुओं की जानकारी लेना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications