देवीकुलम शहर से लगभग 150 किमी दूर स्थित कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, निकटतम हवाई अड्डा है। कोच्चि हवाई अड्डे बंगलौर, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली जैसे अन्य भारतीय शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।यात्री हवाई अड्डे से प्रीपेड टैक्सियों की सेवा ले सकते हैं,तथा इसकी लागत ,वाहन के अनुसार, लगभग 7 रुपये से 12 रुपये प्रति किमी के बीच आती है।