Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» देवीकुलम

देवीकुलम - पुनर्जीवित कर देने वाले परिदृश्य

15

“खुदा के अपने घर” केरल में स्थित पर्वतीय स्थल देवीकुलम अपने सुरम्य प्राकृतिक परिदृश्य के लिए प्रसिद्ध है। मख़मली हरी दूब के मैदानों से घिरी संकरी पहाड़ियों व नुकीली चट्टानों के बीच से गिरते कल-कल की ध्वनि करते झरने आपको सुंदर वातावरण का आनंद देते हैं। देवीकुलम, इडुक्की जिले में मुन्नार से लगभग 7 किमी दूरी पर स्थित है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक पसंदीदा स्थल है क्योंकि वे यहां विभिन्न वनस्पतियों और जीव को देखने का लुत्फ उठाने के साथ-साथ उनका अध्ययन भी कर सकते हैं। ट्राउट मछली पकड़ना यहां की एक और गतिविधि है। देवीकुलम ट्रैकर्स के लिए भी पसंदीदा जगह है और बागानों तथा लाल गोंद के पेड़ों के मध्य भ्रमण वास्तव में एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।

बैकपैकर्स के लिए एक स्वर्ग

इस स्थान का मुख्य आकर्षण सीता देवी झील है। किंवदंतियों के अनुसार, देवी सीता इसी झील में नहायी थीं। पल्लीवसल प्रपात घूमने लायक एक खूबसूरत जगह है। देवीकुलम की वनस्पतियों एवं वन्य जीवों के बारे में अधिक जानकारी के लिए एक निर्देशित दौरा करना बिल्कुल न भूलें।

देवीकुलम की यात्रा करने पर करीब ही स्थित मुन्नार की यात्रा की योजना भी बनाई जा सकती हैं। यहाँ मौसम, पूरे वर्ष सुखद रहता है। ग्रीष्मकाल, मानसून, और सर्दियां यहां के मुख्य मौसम है। देवीकुलम यात्रा के लिए गर्मियां और मानसून आदर्श मौसम हैं क्योंकि सर्दियों में तापमान में काफी गिरावट आ जाती है।

गर्मियों में जलवायु सुखद रहती है तथा रात में तापमान गिर जाता है। पर्यटक इस जगह मुख्य रूप से प्रकृति से जुड़ने और खुद को पुनऊर्जान्वित करने के लिए आते हैं।

शांत जलवायु आपको गहरे चिंतन में ले जाकर निश्चित रूप से आपको पुनऊर्जान्वित कर देती है तथा जब आप यहां से वापस अपनी दिनचर्या में लौटते हैं तो स्वंय को नई ऊर्जा से भरा पाते हैं।

देवीकुलम इसलिए है प्रसिद्ध

देवीकुलम मौसम

घूमने का सही मौसम देवीकुलम

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें देवीकुलम

  • सड़क मार्ग
    देवीकुलम कोच्चि और कोट्टायम दोनों से सड़क मार्ग से आसानी से सुलभ है। तथा सड़क यात्रा प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षक अनुभव है। सड़क मार्ग के विकल्प के रूप में राज्य परिवहन की बसें और निजी बसें दोनों शामिल हैं। देवीकुलम के लिए मार्ग लुभावने दृश्यों और खड़ी ढलानों से भरा है। टिकट सस्ते होते हैं, हालांकि बसों में भीड़ हो सकती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    देवीकुलम हालांकि सीधे रेल से जुड़ा हुआ नहीं है, लेकिन यात्री निकटतम रेलवे स्टेशनों तक की यात्रा रेल से कर सकते हैं। रेल के माध्यम से जुड़े निकटतम शहरों में कोच्चि (150 किमी) और कोट्टायम (130 किमी) हैं।इन प्रमुख रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद बस या टैक्सी या निजी कारों द्वारा देवीकुलम तक पहुँचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    देवीकुलम शहर से लगभग 150 किमी दूर स्थित कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, निकटतम हवाई अड्डा है। कोच्चि हवाई अड्डे बंगलौर, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली जैसे अन्य भारतीय शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।यात्री हवाई अड्डे से प्रीपेड टैक्सियों की सेवा ले सकते हैं,तथा इसकी लागत ,वाहन के अनुसार, लगभग 7 रुपये से 12 रुपये प्रति किमी के बीच आती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Apr,Sun
Check Out
20 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon