Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » धलाई » मौसम

धलाई मौसम

धलाई में पूरे साल तापमान औसत ही रहता है।

गर्मी

धलाई में गर्मी का समय मार्च से शुरू होता है और जुलाई तक रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 36 डिसे से 28 डिसे के बीच रहता है। अगर आपको गर्मी से ज्यादा परेशानी नहीं है तो फिर इस मौसम में भी धलाई घूमा जा सकता है। हालांकि गर्मी से बचने की पूरी कोशिश करें।

मानसून

बरसात के समय धलाई बिल्कुल अलग ही दिखता है। अगस्त से ही बारिश होने लगती है और अक्टूबर में मुसलाधार वर्षा होती है। इस महीने में यहां 220 सेमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। धलाई अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है और बरसात में यहां का जंगल और भी हरा-भरा हो उठता है।

सर्दी

ठंड के समय में यहां का तापमान 6 डिसे से 17 डिसे के बीच रहता है। चूंकि यहां कई बार तापमान काफी नीचे गिर जाता है, इसलिए अगर आप इस मौसम में धलाई जाएं तो ठंड से बचने की उचित व्यवस्था जरूर कर लें। ठंड का मौसम नवंबर से फरवरी तक रहता है।