जो पर्यटक धनौल्टी आते हैं उन्हें इको पार्क ज़रूर देखना चाहिए। अम्बर और धरा नाम के दो इको पार्क हैं। स्थानीय युवकों की मदद से उत्तराखंड के वन विभाग ने इन पार्कों को हाल फिलहाल ही विकसित किया है। स्थानीय मार्गदर्शक की मदद से पर्यटक इस जगह को देख सकते हैं। इस पार्क के अन्दर ही देवदार के जंगल का संरक्षित क्षेत्र है। इस जंगल में जाने के लिए शुल्क देनी होती है।



Click it and Unblock the Notifications