Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» धनौल्टी

धनौल्टी - आसानी से फुर्सत के पल बिताने के लिए

13

उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में समुद्र तल से 2286 मीटर की उंचाई पर धनौल्टी नाम का एक बेहद सुन्दर हिल स्टेशन है। अपने शांत और सुरम्य वातावरण के लिए जानी जाने वाली यह जगह, चंबा से मसूरी के रास्ते में पड़ती है। यह जगह पर्यटकों के बीच इसलिए भी मशहूर है क्योंकि यह मसूरी से काफी पास है, बल्कि सिर्फ 24 किलोमीटर दूर है। यहाँ से पर्यटक दून वैली के सुन्दर नज़ारे का मज़ा उठा सकते हैं।

क्या ख़ास है धनौल्टी के आस पास

धनौल्टी का प्रमुख पर्यटन स्थल है इको पार्क जो देओदर के पेड़ों से घिरा है। यहाँ पर मसूरी वन विभाग द्वारा बनाये गए इको हट्स भी हैं जहाँ पर्यटक रुक सकते हैं। इसके अलावा यह जगह पर्यटकों के बीच अपने आलू के खेत के लिए भी मशहूर है। आस पास के कुछ पर्यटन स्थल हैं: दशावतार मंदिर, न्यू टेहरी टाउनशिप, बरेहिपानी और जोरांदा फाल्स, देओगढ़ फोर्ट और माताटीला डैम। पर्यटक यहाँ पर कई एडवेंचर स्पोर्ट जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर क्रासिंग, हाईकिंग और कैंप थांगधर में ट्रैकिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। यह कैंप पर्यटकों को रुकने के साथ साथ मूल सुविधाएं भी देता है।

कैसे जाएं धनौल्टी

धनौल्टी आसानी से हवाई यात्रा, रेलयात्रा या रोड यात्रा द्वारा पहुंचा जा सकता है। यहाँ से नजदीकी हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। धनौल्टी से निकटतम रेलहेड देहरादून और हृषिकेश के रेलवे स्टेशन हैं। पर्यटक देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, हृषिकेश, रुड़की और नैनीताल से बस लेकर भी यहाँ पहुँच सकते हैं।

धनौल्टी जाने का सबसे अच्छा समय

धनौल्टी आने वाले पर्यटकों को यह सलाह दी जाती है कि वह यहाँ गर्मी और ठण्ड के मौसम में आयें। इस दौरान यहाँ का मौसम काफी मनोरम रहता है।

धनौल्टी इसलिए है प्रसिद्ध

धनौल्टी मौसम

घूमने का सही मौसम धनौल्टी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें धनौल्टी

  • सड़क मार्ग
    मसूरी-चंबा रोड पर होने के कारण धनौल्टी उत्तराखंड के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है। पर्यटक प्राइवेट या सरकारी बस सेवा का लाभ उठा कर दिल्ली और चंडीगढ़ से मसूरी पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    धनौल्टी, हृषिकेश से 83 किलोमीटर और देहरादून रेलवे स्टेशन से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारत के प्रमुख शहरों से इन दो जगहों के लिए काफी ट्रेन हैं। इन स्टेशन से पर्यटक टैक्सी कर धनौल्टी पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    धनौल्टी से 83 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देहरादून का जॉली ग्रांट हवाईअड्डा यहाँ से निकटतम एयरबेस है। यह हवाई अड्डा दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से निरंतर चलती फ्लाइट्स के द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है। पर्यटक एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर गंतव्य तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
03 May,Sun
Return On
04 May,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
03 May,Sun
Check Out
04 May,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
03 May,Sun
Return On
04 May,Mon