Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» धरमगढ

धरमगढ - जहां प्रकृति और कला एक साथ देखने को मिले

17

धरमगढ, ओडिशा के कालाहांडी जिले का एक उप संभागीय मुख्‍यालय है जिसे आमतौर पर कालाहांडी के अन्‍न भंडार के रूप में जाना जाता है। धरमगढ में पूरे ओडिशा राज्‍य में सबसे ज्‍यादा चावल का उत्‍पादन किया जाता है। धरमगढ शहर को सबसे ज्‍यादा ख्‍याति यहां स्थित मंदिरों के कारण प्राप्‍त हुई है। हर साल हजारों की संख्‍या में पर्यटक, धरमगढ पर्यटन की ओर आकर्षित होते है, वह यहां स्थित पहाडियों, मंदिरों, झरनों, घास के सुंदर मैदानों को देखकर प्रफुल्लित हो जाते है।

धरमगढ और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्‍थल

धरमगढ श्री अरविंदो और श्री मां का पवित्र घर है। धरमगढ पर्यटन में पर्यटकों की भारी आमद को देखा जा सकता है जो यहां के केंद्र में शांति और दिव्‍यता का अनुभव प्राप्‍त करने आते है। धरमगढ में राजसी झरने, अमपानी और ढोकारी चंचारा भी स्थित है जो बेहद सुंदर है। इस शहर में कई प्राचीन मंदिर स्थित है।

गुदाहांडी यहां का ऐसा स्‍थान है जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां कई प्राचीन अवशेष भी पाएं जाते है। यहां का इंद्रावती बांध, मुक्‍तीगुदा में घने जंगलों के बीच स्थित है और यहां की पहाडियां और जंगल पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां के छोटे - छोटे गांव जैसे खैरपादर और गोलामुंडा काफी सुंदर दृश्‍यों वाले स्‍थल है।

धरमगढ में कोकसारा एक अन्‍य छोटा गांव है और यह पूरा गांव कई कलाकारों के द्वारा विभिन्‍न पत्‍थरों की डिजाइन से बनाया गया है। यहां स्थित कई प्राचीन मंदिर जैसे - शिव मंदिर, धनतेश्‍वरी मंदिर, बुद्धराजा मंदिर और श्री जगन्‍नाथ मंदिर काफी विख्‍यात है।

धरमगढ की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय

धरमगढ की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय सितम्‍बर से मार्च के दौरान होता है।

धरमगढ कैसे पहुंचे

धरमगढ, दक्षिण ओडिसा का सबसे प्रमुख पर्यटन स्‍थल है और यह सभी प्रकार के यातायात साधनों से जुड़ा हुआ है। यहां रेल और सड़क सुविधा, पर्यटकों के लिए आसानी से उपलब्‍ध है। धरमगढ के लिए राज्‍य के कई शहरों से बसों को विशेष रूप से पर्यटकों के लिए चलाया जाता है। धरमगढ की सैर, ओडिसा के पर्यटन पैकेज में भी दी जाती है। कई ट्रैवल कंपनी भी धरमगढ तक के लिए पर्यटन सुविधा प्रदान करती है।

धरमगढ इसलिए है प्रसिद्ध

धरमगढ मौसम

घूमने का सही मौसम धरमगढ

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें धरमगढ

  • सड़क मार्ग
    धरमगढ, ओडिसा के सबसे प्रमुख पर्यटन स्‍थलों में से एक है और यह प्रांत के सभी शहरों से अच्‍छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां से सभी शहरों के लिए बसें आसानी से मिल जाती है। भुवनेश्‍वर व कटक से, धरमगढ तक के लिए नियमित रूप से बसें चलाई जाती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    धरमगढ का सबसे नजदीकी रेलवे स्‍टेशन, 50 किमी. की दूरी पर केसिंगा रेलवे स्‍टेशन है। यह स्‍टेशन, देश के कई हिस्‍सों और भागों से जुड़ा हुआ है। यहां से धरमगढ तक के लिए टैक्‍सी या बस को हॉयर किया जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    धरमगढ का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में स्थित है जो यहां से 239 किमी. की दूरी पर है। हालांकि, ओडिसा में भी भुवनेश्‍वर में बिजु पटनायक अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट है लेकिन वह रायपुर की अपेक्षा दूर पड़ता है। दोनों ही एयरपोर्ट से धरमगढ तक के लिए बसें और कैब मिल जाती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed