अम्पानी, धरमगढ से 40 किमी. दूर स्थित एक सुरम्य स्थान है। यहां काफी घने जंगल स्थित है और यहां की पहाडि़यां काफी हरी - भरी होती है। फोटोग्राफी का शौक रखने वाले पर्यटक यहां अवश्य आएं। यहां हल्दीगुंदी नाम की एक घाटी स्थित है जो सभी पहाडियों के बीच बेहद सुंदर दिखती है।
अम्पानी में एक अभयारण्य भी स्थित है जहां कई प्रकार के जानवर जैसे - ब्लैक पैंथर, स्पॉटेड हिरन और सांभर आदि देखे जा सकते है। यहां स्थित बुद्धराजा मंदिर, घने और हरे - भरे जंगलों के बीच स्थित है। ट्रैकिंग यहां की प्रसिद्ध गतिविधि है। यह स्थान एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है।
अगर कोई प्रकृति की गोद में समय बिताना चाहता है तो उसे अम्पानी की सैर के लिए अवश्य आना चाहिए। अम्पानी की सैर के लिए सबसे अच्छा समय मानसून के दौरान होता है।



Click it and Unblock the Notifications