ढोकरी चांचरा, धरमगढ से 20 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह एक झरना है जो बेहद खूबसूरत तरीके से हरे - भरे पेड़ों के बीच से होता हुआ, पहाड़ों से गुजरता हुआ बहता है। इस झरने के आसपास और यहां दृश्य काफी सुंदर होता है। कई लोग यहां के शानदार नजारे को निहारने आते है। साहसिक कार्यो में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटक यहां आकर ट्रैकिंग करना पसंद करते है। यह स्थान साल के सभी दिनों में ठंडा रहता है। पर्यटक यहां न्यू ईयर और क्रिसमिस के आसपास आकर भरूपर आनंद उठा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications