धरमगढ का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित है जो यहां से 239 किमी. की दूरी पर है। हालांकि, ओडिसा में भी भुवनेश्वर में बिजु पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है लेकिन वह रायपुर की अपेक्षा दूर पड़ता है। दोनों ही एयरपोर्ट से धरमगढ तक के लिए बसें और कैब मिल जाती है।