Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» धर्मस्‍थल

धर्मस्‍थल - धार्मिक सहिष्‍णुता की भूमि

18

धर्मस्‍थल, कर्नाटक राज्‍य में बसा छोटा सा गांव है जो नेत्रावती नदी के तट पर स्थित है। यह गांव अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्‍व के कारण जाना जाता है। यहां स्थित हर मंदिर में हिंदू धर्म के प्रत्‍येक भगवान को समर्पित एक मूर्ति है। श्रद्धालु पूरे मन से यहां दर्शन करने आते है। गांव में कई प्राचीन पांडुलिपियों का उल्‍लेख मिलता है जिनको वहां जाकर देखा जा सकता है। राज्‍य के कई शहरों से बसों द्वारा जुड़े होने के कारण श्रद्धालुओं को आने में असुविधा का सामना नहीं  करना पड़ता है।

मंदिरों और बासादी का शहर

धर्मस्थल, धार्मिक सह-अस्तित्व का एक उम्दा उदाहरण है। यह मंदिर न केवल अपनी प्राचीन बनावट के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इसलिए भी कि इस मंदिर की देखरेख जैन धर्म के लोग करते हैं जबकि प्रतिदिन की पूजा हिंदू पुजारियों द्वारा की जाती है। दूसरा आकर्षण है- आठ जैन बसाड़ी और 11मीटर ऊँची बाहुबली की मूर्ति। 175टन की यह मूर्ति एक ही पत्थर से तराशी गई थी। इस गाँव में प्राचीन पाण्डुलिपियों का भंडार है। ये धर्मस्थल के पुरातत्व स्थलों से प्राप्त की गई और एक संग्रहालय में रखी गई हैं। यहाँ एक अनोखा कार म्यूजि़यम भी है जो पुरानी कारों के शौकीनों को ज़रूर आकर्षित करेगा।

कैसे जाएं धर्मस्थल

धर्मस्थल, बंगलोर से 300कि.मी. दूर है लेकिन यहाँ पहुँचना बहुत आसान है। यह जगह उडुपी से 100कि.मी. और मंगलोर से 70कि.मी. दूर है। यहाँ से हररोज़ अनेक बसें तीर्थयात्रियों को धर्मस्थल तक ले जाती हैं। बंगलोर से धर्मस्थल तक सड़कमार्ग से जाने पर 6 घंटे लगते हैं।

धर्मस्थल जाने का सबसे अच्छा समय 

अक्टूबर से मार्च का समय धर्मस्थल जाने का सबसे अच्छा समय है।  

धर्मस्‍थल इसलिए है प्रसिद्ध

धर्मस्‍थल मौसम

घूमने का सही मौसम धर्मस्‍थल

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें धर्मस्‍थल

  • सड़क मार्ग
    धर्मस्थल पहुचने के लिए पर्यटक क.रा.स.प.नि. (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) की बसें ले सकते हैं। आसपास के शहरों से धर्मस्थल के लिए निजी बसें भी उपलब्ध रहती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    धर्मस्थल के सबसे पास मंगलोर रेलवे स्टेशन है जो यहा से 74कि.मी. दूर है। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा है। यहा से धर्मस्थल जाने के लिए आप टैक्सी ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    वायुमार्ग से धर्मस्थल आने वाले यात्रियों के लिए मंगलोर हवाईअड्डा सबसे पास घरेलू और अंतरराश्टीय हवाईअड्डा है। पहले बाजपे हवाईअड्डे के नाम से जाना जाने वाला यह हवाईअड्डा धर्मस्थल से 65कि.मी. दूर है। दुनिया के बड़े शहरों के अलावा, यहा से मध्यपूर्व के बड़े शहरों जैसे-दुबई, मस्कट, दोहा, कुवैत और बहरीन के लिए भी उड़ानें हैं। मुबई, बंगलोर, गोआ, कोची कालीकट और देश के दूसरे बड़े शहरों से भी यहाँ आना आसान है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
12 Jun,Fri
Return On
13 Jun,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
12 Jun,Fri
Check Out
13 Jun,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
12 Jun,Fri
Return On
13 Jun,Sat