जोरांदा, ढेंकानाल से 24 किमी. की दूरी पर स्थित है। जोरांदा को महिमा धर्म धार्मिक केंद्र के नाम से जाना जाता है। महिमा धर्म एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है जो उड़ीसा राज्य में खासा प्रसिद्ध है। जोरांदा आने वाले पर्यटकों को यहां आकर महिमा गोसीन का विश्राम स्थल अवश्य देखना चाहिए। जोरांदा में कई मंदिर है।
इन सभी के बीच, शून्य मंदिर, गादी मंदिर और धुनी मंदिर काफी प्रसिद्ध है। जोरांदा के मेले में हर साल हजारों पर्यटक भ्रमण करने आते है और आनंद उठाते है। यह मेला, वास्तव में यहां का वार्षिकोत्सव है। इस मेले का आयोजन 1874 से किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications