Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» डिब्रूगढ़

डिब्रूगढ़  - चाय के बागानों का स्‍थल

19

डिब्रूगढ़ शहर अपने आप में एक सौंदर्य है, जिसके एक तरफ छल-छल करती हुई गिरती ब्रह्मपुत्र नदी तो दूसरी ओर शहर के किनारों पर हिमालय की शृंखलाएं नीचे की ओर जाती हुई दिखाई  देती हैं। असम के सबसे शानदार शहरों में से एक होने के नाते, डिब्रूगढ़ पर्यटन में शांति, सुंदरता, इतिहास के रंग और अत्याधिक हरियाली की चाहत रखने वाले यात्रियों के लिए कई चीजें हैं।

डिब्रूगढ़ और आसपास के पर्यटक स्थल

डिब्रूगढ़ चाय बागानों की एक यात्रा

असम की चाय दुनिया भर में जानी जाती है। और जब यह असम की चाय होती है, तब कोई पुराने शहर जैसे डिब्रूगढ़, टिंसुकिया और सिबसागर में नहीं जा सकता। जबकि वास्तव में,  राज्य में 50% से अधिक चाय का उत्पादन इन तीन स्थानों में ही होता है। डिब्रूगढ़ को भारत का 'चाय का शहर' भी कहा जाता है। शहर भर में कई चाय के बागान हैं, जो ब्रिटिश के समय  से हैं। डिब्रूगढ़ पर्यटन इन चाय के बागानों के बिना अधूरा है।

डिब्रूगढ़ पर महान ब्रह्मपुत्र के वरदान और अभिशाप

भारत में ब्रह्मपुत्र नदी विशाल नदियों में से एक मानी जाती है। हर साल यह हिमालय से वृहद रूप में नीचे आती है, शहरों और जंगलों को बाढ़ से ढक लेती है। डिब्रूगढ़ भी ब्रह्मपुत्र के बेहिसाब प्रवाह का एक बड़ा हिस्सा देखता है। फिर भी यह शहर की सुंदरता को बढ़ाती है और जब शांत गति में रहती है तो इसे शांत बनाती है। डिब्रूगढ़ अशांत नदी के प्रकोप से नहीं बच पाया और बार-बार इसने शहर के प्रमुख अंश को उजाड़ने वाली विनाशकारी बाढ़ को देखा है।

डिब्रूगढ़ सतराओं की धार्मिक यात्रा

डिब्रूगढ़ के सतरा डिब्रूगढ़ पर्यटन के अभिन्न रूप हैं। अहोम राजाओं द्वारा पीछे छोड़ दी गई सांस्कृतिक धरोहरों सामाजिक, सांस्कृतिक और साथ ही धार्मिक संस्थाओं को सतरा कहा जाता है। यही सतरा ही डिब्रूगढ़ पर्यटन के प्रमुख आकर्षण हैं। डिब्रूगढ़ की यात्रा दिन्जोय सतरा, कोली आई थान और दिहिंग सतरा घूमे बगैर अधूरी मानी जाती है। कोली आई थान असम में सबसे पुराना 'थान' माना जाता है, वहीं दिन्जोय सतरा और दीहिंग सतरा दोनों इतिहास और विरासत के साथ प्रभावकारी रूप से स्‍थापित हैं। आज ये सतरा असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के मूर्त रूप बन गए हैं।

डिब्रूगढ़ तक कैसे पहुंचें

डिब्रूगढ़ ट्रेनों, विमानों और सड़क परिवहन के माध्‍यम से देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा है। दिलचस्प बात है कि, देश के पूरबी शहर में डिब्रूगढ़ एक ऐसा शहर है जहां रेलवे स्टेशन है। यहां पर एक हवाई अड्डा भी है।

डिब्रूगढ़ का मौसम

डिब्रूगढ़ में साल भर एक सुखद मौसम रहता है। यहां का जलवायु पर्यटकों को वर्ष के किसी भी समय इस जगह की यात्रा करने के लिए संभव बनाता है।

 

डिब्रूगढ़ इसलिए है प्रसिद्ध

डिब्रूगढ़ मौसम

घूमने का सही मौसम डिब्रूगढ़

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें डिब्रूगढ़

  • सड़क मार्ग
    राष्ट्रीय राजमार्ग 37 देश के बाकी हिस्सों को डिब्रूगढ़ से जोड़ता है। चारों ओर मनोरम दृश्यों को धन्यवाद करते हुए सड़क से यात्रा करने पर आप एक रोमांचक अनुभव करेंगे। गुवाहाटी डिब्रूगढ़ के लिए नियमित बसें उपलब्ध हैं। कोहिमा से डिब्रूगढ़ के लिए दैनिक बसें भी उपलब्ध हैं। डिब्रूगढ़ मार्ग अरुणाचल प्रदेश के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में भी कार्य करता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    डिब्रूगढ़ देश का पूरबी रेलवे स्टेशन है। यह देश के बाकी हिस्सों से आंतरिक पूर्वोत्तर क्षेत्र को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। डिब्रूगढ़ में दो रेलवे स्टेशन हैं - डिब्रूगढ़ टाउन स्टेशन क्षेत्र में पहला रेलवे स्टेशन है - और नवनिर्मित डिब्रूगढ़ स्टेशन।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    डिब्रूगढ़ में पूर्ण रूप से संचालित हवाई अड्डा है और देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे से कोलकाता, दिल्ली और गुवाहाटी के लिए रोजाना सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे से एयर इंडिया, इंडिगो और जेटलाइट की नियमित सेवाएं हैं। पवन हंस हेलीकाप्टर के माध्यम से हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed