अगर आप डिब्रुगढ़ आकर रायडोंगिया डॉल के खंडहर स्मारकों की यात्रा किए बिना चले जाते है तो आपकी यात्रा अधूरी ही रह जाएगी। रायडोंगिया डॉल, कालाखोवा क्षेत्र में लारूआ मोउजा में स्थित है और यहां तक किराए की टैक्सी और स्थानीय बसों के द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
रायडोंगिया डॉल में अहोम राज्य के कई प्राचीन अवशेष अभी भी पाएं जाते है। कई मतों के अनुसार, रायडोंगिया डॉल की दीवारों पर कई चिन्ह् देखने को मिलते है, वर्तमान में भी यहां 14 बुत शेष है। ऐसा माना जाता है कि वहां पहले 24 बुत खडे हुए थे।
ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि डॉल के साथ एक तालाब जुड़ा हुआ था और स्वर्गदेव परमट्टा सिंह के द्वारा इसे 200 पुरा के साथ अपनी बहन की शादी में दहेज के रूप में दे दिया था। वर्तमान में, रायडोंगिया डॉल, डिब्रुगढ के सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। अगर आप डिब्रुगढ़ की सैर पर आते है तो यहां आना कतई न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications