Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दीव » आकर्षण » घोघला तट

घोघला तट, दीव

54

घोघला तट, दीव के मुख्‍य शहर से 15 किमी. की दूरी पर घोघला गांव में स्थित है। यह रेतीला समुद्र तट, जिले में स्थित सभी समुद्र तटों में से सबसे बड़ा, सुंदर और शानदार है। तट की सुनहरी रेत, सूरज की रोशनी में एक सम्‍मोहक दृश्‍य दिखाती है। इस तट से समुद्र और आकाश का क्षैतिज देखने पर किसी दूसरी दुनिया में होने का आभास होता है। 

यह समुद्र तट कई रोमांचक गतिविधियों जैसे - तैराकी, पैरासेलिंग, सर्फिंग और अन्‍य रोमांचकारी पानी के खेलों के लिए आर्दश स्‍थल है। जो पर्यटक पानी के गेम्‍स के दीवाने है वह यहां आकर इन खेलों का पूरा लुत्‍फ उठा सकते है। प्रकृति की गोद में शांत, एकांत और सौहार्द से समय गुजारने की ख्‍वाहिश रखने वाले पर्यटक दीव के घोघला तट की तरफ रूख करे।

इस तट से मछली पकड़ने वाले गांवों, चर्चों और किलों का विंहगम दृश्‍य दिखाई देता है। यहां पर्यटकों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए उनके लिए स्‍वादिष्‍ट भोजन, आरामदायक आवास और अन्‍य सुख - सुविधाएं प्रदान की जाती है ताकि वह अपना अच्‍छा से अच्‍छा समय यहां बिता सके और दीव की हसीन यादों को अपने साथ समेट कर ले जा सकें।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
15 May,Fri
Return On
16 May,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
15 May,Fri
Check Out
16 May,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
15 May,Fri
Return On
16 May,Sat

Near by City