बारदा पहाड़ी की तलहटी में एक छोटा गाँव है जिसे घुमली कहा जाता है जिसकी स्थापना ईसा पश्चात 7 वीं शताब्दी में जेठवा साल कुमार ने की थी। गुजरात के सुंदर मंदिरों का शहर कहलाने के पहले यह स्थान जेठवा राजवंश की राजधानी था।
इनमें से सोलंकी राजवंश का नवलखा मंदिर प्रसिद्ध है जो गुजरात के सबसे पुराने सूर्य मंदिर के रूप में जाना जाता है। यहाँ एक बावड़ी (सीढयों वाला कुआं) भी है जिसे विकई वाव कहा जाता है। इस प्राचीन ऐतिहासिक शहर की बहाली का काम गुजरात सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications