बेट द्वारका का कृष्ण मंदिर 500 वर्ष पुराना है। बेट द्वारका पहुँचने के लिए आपको ओखा पोर्ट जेट्टी पहुंचन होगा तथा यहाँ से आप बेट द्वारका तक पहुँच सकते हैं जो लगभग 5 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस प्राचीन मंदिर का निर्माण वल्लभाचार्य ने किया था तथा इसके गर्भगृह में जो मूर्ति स्थपित है, कहा जाता है कि उसे रुक्मिणी ने बनाया था।
एक अन्य किवदंती के अनुसार कृष्ण के सच्चे मित्र सुदामा जब द्वारका आये तो उन्होंने कृष्ण को भेंट स्वरुप पोहे दिए क्योंकि उनके पास भगवान को देने के लिए कुछ नहीं था। आज भी यहाँ आने वाले भक्त यहाँ रहने वाले ब्राह्मणों को पोहे दान करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications