सूरजकुण्ड फरीदाबाद का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थान है। इस झील का प्रतीकात्मक महत्व है और उगते सूरज का प्रतीक माना जाता है। यह एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है और चट्टानों से काटी गई सीढियों से घिरा है। यह दक्षिण दिल्ली से 8 किमी की दूरी पर है। यहाँ पर एक सिद्ध कुण्ड है जिसके पानी में रोगों से मुक्त करने की शक्ति मानी जाती है। सूरजकुण्ड परिसर में सुन्दर राजहंस और बगीचा भी है।
हर साल यहाँ प्रसिद्ध सूरजकुण्ड अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन 1 से 15 फरवरी के बीच आयोजित किया जाता है। पर्यटक यहाँ कलाकारों और शिल्पकारों द्वारा मेले में प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों में ग्रामीण भारत के रंगो का अहसास कर सकते हैं। महोत्सव को दौरान लोकनृत्य, संगीत, हवाई करतब और जादू के शो का आयोजन किया जाता है। दुनिया भर से पर्यटक बड़ी संख्या में इस मेले में आते हैं। भारतीय पकवान मेले के महत्वपूर्ण अंग हैं।



Click it and Unblock the Notifications