फतेहपुर सीकरी के मुख्य किला परिसर के भीतर स्थित मरियम-उज़-ज़मानी पैलेस, एक सुदर मुगल थीम वाला महल है जहाँ अकबर की हिंदू पत्नी-जोधा बाई रहती थी। अकबर और उसके बेटे जहाँगीर के शासनकाल में यह सत्ता का स्थान था। ऐसा भी माना जाता है कि उसकी मुस्लिम पत्नी का निवास स्थान होने के कारण इस महल को तुर्की सुलताना हाउस के नाम से भी जाना जाता था। हालांकि, यह छोटे आकार के कारण विवादित है।
यह महल अपनी शानदार सजावट और पैतृक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध था। इस संरचना को बनवाने के लिए अकबर ने बहुत सारा पैसा खच्र किया और सबसे अच्छे श्रमिकों को काम पर रखा। आसपास बने बगीचें और नक्काशी इमारत की सुंदरता और भव्यता को बढ़ाते हैं। दोनों बाहरी और आंतरिक सजावट, ज्यामितीय और फूलों के डिज़ाइन देखने वाले को राहत प्रदान करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications