Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश भर में 18 हजार पोस्ट ऑफिस चल रहे हैं किराए की बिल्डिंग में, जानिए कितने करोड़ किराया भरती है सरकार!

देश भर में 18 हजार पोस्ट ऑफिस चल रहे हैं किराए की बिल्डिंग में, जानिए कितने करोड़ किराया भरती है सरकार!

केंद्र सरकार द्वारा संचालित होने वाली एक संस्थान है पोस्ट ऑफिस या डाक घर। किसी जमाने में दूर-दराज के गांवों और शहरों को एक-दूसरे से जोड़ने का एकमात्र साधन पोस्ट ऑफिस के माध्यम से पहुंचायी जाने वाली चिट्ठियां और पत्र ही हुआ करते थे। बाद में पोस्ट ऑफिस किसी बैंक की तरह भी काम करने लगा। आज बड़ी संख्या में गांवों और शहरों में ग्राहक पोस्ट ऑफिस में अपनी जमा-पूंजी जमा करते हैं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पोस्ट ऑफिस सरकारी भरोसे का प्रतीक बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूर-दराज के गांवों और शहरों में अपनों के पते पर जिस पोस्ट ऑफिस के माध्यम से चिट्ठी-पत्र आदि भेजी जाती है, ऐसे कई पोस्ट ऑफिस का खुद का कोई पता ही नहीं है। है तो बस किराए का एक मकान।

जी हां, हमारे देश में कई पोस्ट ऑफिस ऐसे हैं, जो किराए के मकान में चलती हैं। ऐसे पोस्ट ऑफिसों की संख्या 100-200 या 1000-10,000 नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा है। लोकसभा से मिली जानकारी के अनुसार देशभर में लगभग 18834 पोस्ट ऑफिस ऐसे हैं, जो किराए के मकान में चलती हैं और इनका किराया सरकार भरती है।

मिली जानकारी के अनुसार देश में सबसे ज्यादा किराए के मकान में पोस्ट ऑफिस तमिलनाडु में चलती है और सबसे कम अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में। उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात जैसे राज्यों का क्या हाल है? देशभर के टॉप 5 राज्य जहां सबसे ज्यादा किराए के मकान में पोस्ट ऑफिस चलती हैं, उनके नाम निम्न हैं -

  • तमिलनाडु
  • उत्तर प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • पश्चिम बंगाल
  • आंध्र प्रदेश

कौन से राज्य में कितनी पोस्ट ऑफिस किराए के मकान में चलती है और सरकार इनके लिए कितना किराया भरती है? साल भर में देशभर के सभी राज्यों में किराए के मकान में चलने वाले पोस्ट ऑफिसों का मिलाकर सरकार कुल कितना किराया भरती है?

किस राज्य में कितनी पोस्ट ऑफिस किराए के मकान में चलती है और सरकार कितना किराया भरती है?

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नाम किराए के मकानों की संख्या (31.03.2024) पिछले 10 सालों में सरकार ने भरा किराया (रुपए में)
1
तमिलनाडु 2162 1285872716
2
उत्तर प्रदेश 1971 721835979
3
महाराष्ट्र 1657 1105401833
4
पश्चिम बंगाल 1377 739971749
5
आंध्र प्रदेश 1319 747801522
6
कर्नाटक 1207 805757689
7
केरल 1206 684558095
8
ओडिशा 914 429076030
9
गुजरात 853 456366930
10
राजस्थान 797 211167829
11
बिहार 781 215063629
12
मध्य प्रदेश 720 211179190
13
तेलंगाना 579 375738012
14
चंडीगढ़ (UT) समेत पंजाब
500 184924216
15
असम 426 167243718
16
हिमाचल प्रदेश 371 71071007
17
हरियाणा 358 143321714
18
झारखंड 338 87126624
19
उत्तराखंड 301 143311046
20
छत्तीसगढ़ 273 106700118
21
दिल्ली 204 308795299
22
लद्दाख (UT) समेत जम्मू और कश्मीर
203 125757394
23
गोवा 77 33798129
24
त्रिपुरा 51 31266080
25
मणीपुर 43 25504640
26
मेघालय 37 140875774
27
नागालैंड 26 14077536
28
मिज़ोरम 25 17906404
29
पुडुचेरी (UT) 21 15863696
30
अरुणाचल प्रदेश 13 4731760
31
सिक्किम 12 21416945
32
दमन और दिऊ व नागर और दादर हवेली (UT)
7 2599560
33
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (UT)
5 2333160
कुल 18834 9638416023

More News

Read more about: chennai ahmedabad lucknow
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+