बारकी मेमोरियल को 1969 में बनवाया गया था, इसे उन सैनिकों की याद में बनाया गया है जो 1965 के युद्ध में शहीद हो गए थे। ये सभी सैनिक 7 इन्फ्रैंटी डिवीजन के सदस्य थे। इस स्मारक की आधारशिला को 11 सितम्बर, 1969 में लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श िसंह के द्वारा रखा गया था और इसका उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल एच. सिब्बल एमवीसी के द्वारा किया गया था।
वर्तमान में यह स्मारक साराग्रही परिसर का हिस्सा है जहां केंद्र में 27 फीट ऊंचे स्तम्भ बने है जो सफैल शैल व लाल बलुआ पत्थर से निर्मित होते है। इसके दक्षिण में एक पट्टन टैंक और बारकी मील का पत्थर स्थित है, उत्तर में एक वॉटर फाउनटेंन है जहां बीच में एक खम्भा बना हुआ है। बारकी मेमोरियल, शास्त्रीय भारतीय वास्तुकला को भी दर्शाता है यहां कई तरह की नक्काशियां भी देखने को मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications