Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » फिरोजपुर » मौसम

फिरोजपुर मौसम

फिरोजपुर में भयंकर गर्मियां, कम मानसून और कड़ाके की ठंड होती है।

गर्मी

फिरोजपुर में गर्मियां मार्च से शुरू होकर जून तक पड़ती है। जून का महीना यहां का सबसे गर्म महीना होता है, इस दौरान अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मानसून

फिरोजपुर में मानसून का मौसम जुलाई से शुरू होता है और सितम्‍बर के अंत तक चलता है। गर्मियों की तुलना में मानसून में तापमान में गिरावट आती है, रात में हल्‍की ठंडक आ जाती है। सितम्‍बर के अंत तक और अक्‍टूबर की शुरूआत में आंधी आती है, जिसे मानसून के बाद का काल कहा जाता है।

सर्दी

फिरोजपुर में सर्दियां नबंवर से पड़नी शुरू हो जाती है और फरवरी अंत तक पड़ती है। जनवरी सबसे सर्द महीना होता है।