Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गांधीनगर » मौसम

गांधीनगर मौसम

मानसून के अलावा गांधीनगर सालभर बारिश न होने से सूखा रहता है।

गर्मी

इस जगह फरवरी से मई के महीने तक गर्मियाँ रहती हैं। असहनीय गर्मी के साथ मई सबसे अधिक गर्म महीना होता है। गर्मियों में आमतौर पर तापमान 42डिग्री से. और 23डिग्री से. के बीच रहता है।

मानसून

गांधीनगर में मानसून में भारी बारिश होती है और यह मौसम जून से सितंबर महीने के बीच होता है।

सर्दी

यहाँ सर्दियाँ अक्तूबर से जनवरी तक होती है। कम तापमान होने के कारण यहाँ की जलवायु सुखद होती है और इस मौसम में पर्यटक यहाँ आते रहते हैं। इस समय औसत तापमान 36डिग्री से. और 12डिग्री से. के बीच रहता है।