नंदनवन और तपोवन, गंगोत्री से 6 किमी. की दूरी पर, गंगोत्री ग्लेशियर के विपरीत स्थित हैं। नंदनवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसे चोटियों का शानदार व्यू देखने को मिलता है। यह जगह कुछ चोटियों जैसे - सतोपंत, खर्चाकुंड, कालिंदी कल, मेरू और केदारडोम आदि पर ट्रैकिंग करने के अलावा कैम्प लगाने की सुविधा भी प्रदान करती है।
ट्रैकर्स, भागीरथी नदी के किनारे ट्रैकिंग करते हुए गोमुख के दर्शन भी कर सकते हैं। यह एक सबसे प्रसिद्ध ट्रैक है जहां आकर पर्यटक ट्रैकिंग के अलावा, पर्वतों पर चढ़ाई, बोल्डर होप्पिंग, ग्लेशियर ट्रवर्स और रॉक क्लाइम्बिंग भी कर सकते हैं।
ट्रैकिंग का रास्ता, चीड़ - देवदार के वृक्षों और कटीली झाडियों से होकर चिरबासा और भोजबासा तक क्रमश: पहुंचता हैं। ट्रैकर्स, नंदनवन के रास्ते से गंगोत्री ग्लेशियर और चट्टुरंगीनी ग्लेशियर से भी होकर गुजर सकते हैं। नंदनवन से ट्रैकिंग का रास्ता, पहाडियों, चट्टानी इलाकों और अंत में घास के विशाल मैदानों वाले क्षेत्रों से मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications