गर्मियों का मौसम, गोमुख में कूल और आरामदायक होता है, जो इस गंतव्य स्थल को भ्रमण करने का उपर्युक्त समय है।
( अप्रैल से जून ) गोमुख में गर्मी का महीना अप्रैल से शुरू हो जाता है और जून तक चलता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 15 और 10 डिग्री सेल्सियस होता है। गर्मियों के मौसम में भी यहां का क्षेत्र बर्फ से घिरा रहता है।
( जुलाई से सितम्बर ) गोमुख में मानसून का मौसम जुलाई से शुरू होकर सितम्बर के अंत में खत्म हो जाता है। इस दौरान, दक्षिण पश्चिमी मानसूनी हवाओं के कारण भारी वर्षा होती है। बारिश के दौरान यहां भूस्खलन आम बात है।
( दिसम्बर से फरवरी ) दिसम्बर के महीने से गोमुख में सर्दियां दस्तक देती हैं और फरवरी अंत तक पड़ती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे गिर जाता है। इस दौरान पर्यटन न आएं।