धाबलेश्वर तट, कटक से 4 किमी. की दूरी पर स्थित है, लेकिन अगर आप कटक से धाबलेश्वर तक पानी के रास्ते से जाना चाहते है तो यह दूरी 12 किमी. पड़ेगी। धाबलेश्वर एक शानदार द्वीप है जो महानदी नदी के किनारे पर स्थित है। इस तट की सुंदरता, यहां का शांत वातावरण है, यहां का निर्मल जल है।
धाबलेश्वर नाम, भगवान शिव के नाम से लिया गया है। स्थानीय लोग, यहां भगवान शिव को धाबलेश्वर कहकर ही बुलाते है। यह स्थान पर्यटकों के बीच यहां के सुंदर और सौम्य वातावरण के कारण जाना जाता है, जो उन लोगों में उत्साह और रोमांच भर देता है। इस तट के पास में ही 11 वीं सदी में बना हुआ धाबरेश्वर मंदिर स्थित है और पर्यटक यहां साल भर सैर के लिए आते है।
इस स्थान पर धाबरेश्वर वॉटर स्पोर्ट सेंटर एक अन्य आकर्षक स्थल है। यहां भारत और अन्य देशों से कई सैलानी दौर पर आते ही रहते है।



Click it and Unblock the Notifications