मनत्रिद्धि सिद्ध भैरवी मंदिर, एक देवी या शक्तिपीठ मंदिर है जो बहरामपुर से 18 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर, उड़ीसा के राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर स्थित है जो उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के बॉर्डर पर बना हुआ है। दोनों ही राज्यों से इस मंदिर की दूरी बराबर है। इस मंदिर में समय - समय पर कई जीर्णोद्धार होते रहते है और हाल ही में हुए जीर्णोद्धार में 108 मूर्तियों की स्थापना यहां की गई थी।
इस मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा भी स्थापित है। इस मंदिर में स्थापित देवी भैरवी की मूर्ति, एक किसान को खेतों में जुताई के दौरान मिली थी। बाद में इस मूर्ति को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। इस मूर्ति में देवी के तीन हाथ और एक पैर है। इस मंदिर का दौरा अक्सर समुद्री पर्यटक या नाविक करते है। मंदिर में मंगलवार, संक्राति, महाअष्टमी और दशहरे के दिन बहुत भीड़ होती है।



Click it and Unblock the Notifications