तपतापानी का शाब्दिक अर्थ होता है - खौलता या गर्म पानी। तपतापानी एक गर्म पानी वाला झरना है जो बहरामपुर से 50 किमी. की दूरी पर स्थित है। धरती पर कई गर्म पानी के झरने मौजूद है और कई तो ऐसे है जिनके बारे में लोगों को पता नहीं या वह उन तक पहुंच नहीं पाते है। तपतापानी झरना, पर्यटकों को इसे देखने, डुबकी लगाने और व्यक्गित अनुभव करने के लिए सदा आंमत्रित करता है।
इस पानी में सल्फर की मात्रा अधिक होने के कारण, हमेशा गमर्ी बनी रहती है। इस पानी में कई औषधीय गुण भी है, जिससे चर्म रोग दूर हो जाते है। पूरे देश से चर्म रोगी और एक्जिमा जैसे रोगों से पीडि़त लोग इस झरने में स्नान करने आते है। यह गर्म पानी का झरना, समुद्र तल से 1800 फीट की ऊंचाई पर पूर्वी घाट के बीच स्थित है।
यहां कई मंदिर भी स्थित है जो भगवान शिव और कंडी माता को समर्पित है। कंडी माता, यहां की स्थानीय देवी है। इस इलाके में एक हिरन पार्क भी स्थित है जिसे सरकार द्वारा प्रबंधित किया जाता है और वह गर्म झरने से लगभग 5 किमी. की दूरी पर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications