तिल्लनचोंग द्वीप बहुत छोटा और कम आबादी वाला द्वीप है, यहाँ पाए जाते "नार्कोन्दम होर्न्बिल" और “निकोबार मेग्पोड़” नामक दो विभिन्न प्रजाती के पक्षी इसे एक अद्भुत स्थान बनाते हैं, यहाँ का ट्रौपिकल वातावरण सैलानियों को अपनी ओर खींचता है। अंड़मान निकोबार के अन्य द्वीपों की तरह, तिल्लनचोंग द्वीप की देख रेख भी निकोबार समूह के 3 परिवार मिलकर करते हैं और परंपरा अनुसार साल में एक बार इस द्वीप पर आते हैं।
17 वर्ग कि.मी में फैले इस द्वीप पर छाई हरियाली, इसकी सुन्दरता को और भी निखारती है। किसी कारण वर्ष यह द्वीप थोड़ा सा नष्ट हो गया और यहाँ पाए जाते पक्षियों में भी कमी हो गई, पर अभ इनकी संख्या बढाने के लिए यहाँ एक अभ्यारण्य का निर्माण किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications