गोंडोला लिफ्ट एक केबल कार है जिसका डिजाइन कश्मीर सरकार और फ्रेंच कंपनी पोमागाशी ने मिलकर बनाया है। इस आकाश तार से पर्यटक पूरे गुलमर्ग को देख पते हैं, जिसके कारण यह लिफ्ट काफी लोकप्रिय है। तटीय इलाके से 13500 फीट ऊँची यह लिफ्ट 5 कि.मी की 2 दूरियां तैय करती है। एक गुलमर्ग से कौंगडोर और दूसरी कौंगडोर से अफरात। कौंगडोर - गोंडोला स्टेशन 3099 मीटर ऊंचा है, और अफरात स्टेशन 3979 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है ।
गुलमर्ग से कौंगडोर की यह राईड 19 टावरों को पार करती है। एक घंटे में इसकी क्षमता 1500 लोगों की है। कौंगडोर से अफरात राईड में भी 19 टावर पार होते हैं, पर इसकी क्षमता एक घंटे में 600 लोगों की है। कौंगडोर से अफरात की यह राईड काफी लोकप्रिय है, क्योंकि इस राईड में पूरे हिमालय पर्वत का नज़ार देखने मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications