गुलमर्ग हिल स्टेशन की छोटी सी पहाड़ी पर सिद्ध, इस मंदिर को रानी मंदिर भी कहा जाता है। इसका निर्माण 1915 तक, कश्मीर के महाराजा रहे हरी सिंह की पत्नी, मोहिनी बाई सिसोधिया ने किया था। प्राचीन समय में, यह मंदिर डोगरा कुल के राजाओं का राज्य मंदिर था।
यह मंदिर “मोहिनेश्वरी शिवालया” के नाम से भी प्रसिद्ध है। इसका निर्माण कुछ इस तरीके से हुआ है कि इसे हम गुलमर्ग के किसी भी स्थान से देख पाते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव, और उनकी पत्नी पार्वती की प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर के दर्शन के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। मंदिर के शांत वातावरण में यात्री कुछ समय बिताना पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications