निंगली नल्लाह गुलमर्ग से 10 कि.मी दूर बहती एक सुंदर झील है, जिस में अफरात पहाड़ी की पिघलती बर्फ अलपाथर झील से होकर निंगली नल्लाह में बहती है। यह आगे झेलम में सौपर नदी संग समा जाती है। इस नदी का पानी बर्फ की तरह ठंडा होता है।
इस नल्लाह के साथ साथ पहाड़ों पर छाई हरियाली, बागों में खिले फूल, बर्फ से ढक्की पहाड़ियां और देवदार के पेड, पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसकी इन खूबियों के कारण यह कुछ हद तक पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। सैलानी रोड मार्ग द्वारा निंगली नल्लाह जा सकते हैं। आप यहाँ किसी भी टैक्सी या अन्य साधन द्वारा पहुँच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications