गणेश मंदिर, हाजो के महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है। गणेश मंदिर को देवा भावना भी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, यह माना जाता है कि यह स्थान कभी सारे देवताओं की बैठक की जगह थी। इसलिए इसका नाम देवा भावना पड़ अर्थात देवी और देवताओं के मिलने का स्थान।
यह मंदिर एक विशाल और प्राकृतिक हाथी के आकार की शिला पर बनाया गया है। भगवान गणेश की एक विशाल मूर्ति इस हाथी के आकार की शिला को काट कर बनाई गई है। यह केवल एक पवित्र स्थान ही नहीं बल्कि प्रकृति सौंदर्य से भी समृद्ध है। हाजो आए यात्री, अपना काफी सारा समय मंदिर के कोने में चुपचाप बैठकर या ध्यान करते बिता सकते हैं। यह स्थान उन लोगों के लिए एकदम सही है जो शांति और स्थिरता की खोज में हैं।
हाजो शहर गुवाहाटी के काफी निकट है और सैलानी एक दिन की यात्रा तैय कर इस पवित्र शहर के दर्शन कर सकते हैं तथा शाम तक वापस आ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications