कालभैरव मंदिर हरिहरेश्वर का एक प्रसिद्द और पुराना मंदिर है; महाराष्ट्र का एक ऐतिहासिक स्थल। यह एक प्रसिद्द तीर्थ स्थान है जहाँ सालाना अनेक भक्त आते हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहाँ पाई जाने वाली मूर्तियों में कालभैरव भी एक है – जिन्हें सभी मन्त्र शास्त्र का भगवान कहा जाता है। किवदंती है कि भगवान शिव ने कालभैरव को बनाया और उसे सभी मंत्रो का वरदान दिया।
मंदिर की वास्तुकला सुंदर है। पास ही योगेश्वरी मंदिर भी है जिसे दक्षिण काशी के नाम से भी जाना जाता है।महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहाँ भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं।
हरिहरेश्वर समुद्रतट के पास स्थित होने के कारण इस मंदिर की पृष्ठभूमि अत्याधिक सुंदर है।



Click it and Unblock the Notifications