हरसिल से 3 किलोमीटर की दूरी पर बसा एक छोटा सा गाँव है धराली। यह गाँव पवित्र गंगा नदी के तट पर बसा है और देवदार के पेड़ों से घिरा है। यहाँ पर पर्यटक कई सेब के बगान और लाल सेम के खेत भी देख सकते हैं। यहाँ से कई बर्फ से लदे पहाड़ों की चोटि का भी सुन्दर नज़ारा देखने को मिलता है। यह जगह अपने प्राचीन शिव मंदिर के लिए मशहूर है जिसकी बनावट केदारनाथ मंदिर जैसी है। यहाँ के आस पास कुछ मुख्य पर्यटन स्थल हैं: मुकिमथ मंदिर, गंगोत्री, तपोवन, वासुकी तल, गंगनानी और चिरबासा।



Click it and Unblock the Notifications