Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पौड़ी

पौड़ी - भक्ति के लिए अभियान की शुरुआत

19

पौड़ी एक सुरम्य पर्यटन स्थल है जो समुद्र सतह से 1650 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह स्थान उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिले के जिला मुख्यालय की तरह कार्य करता है।देवदार के जंगलों से ढंका हुआ और कंडोलिया पहाड़ी के उत्तरी ढलानों पर स्थित यह स्थान पर्यटकों के लिए सम्मोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। पर्यटक यहाँ बर्फ से ढंके हुए मनोरम पहाड़ों जैसे बंदरपूंछ, जोंली, गंगोत्री समूह, नंदादेवी, त्रिशूल, चौखंभा, घोरी पर्वत, हाथी पर्वत, स्वर्गरोहिणी, जोगिन समूह, थालिया – सागर, केदारनाथ, सुमेरु और नीलकंठके दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। अलकनंदा और नायर जिले की प्रमुख नदियाँ हैं।

क्या है पौड़ी के आस पास

यह स्थान विभिन्न मंदिरों, दृश्य बिंदुओं और पिकनिक स्थलों के लिए प्रसिद्द है।चौखंभा दृश्य बिंदु से महान हिमालय की चोटियों और ग्लेशियर्स का दृश्य देखा जा सकता है जो पर्यटकों की आँखों को लुभाता है।खिर्सू एक अन्य पर्यटन स्थल है जो समुद्र सतह से 1700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।शहर के शोर से दूर स्थित यह वह स्थान है जहाँ पर्यटक केवल पक्षियों के चहचहाने की आवाज़ सुन सकते हैं। आप पौड़ी से 16 किमी. दूर स्थित धारी देवी का भ्रमण भी कर सकते हैं। यह एक तीर्थ स्थान है जो देवी धारी को समर्पित है। इसके अलावा पर्यटक यहाँ क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर भी देख सकते हैं जो आदि शंकराचार्य द्वारा निर्मित प्राचीन धार्मिक स्थान है और भगवान शिव को समर्पित है।

दूधाटोली एक सुंदर पर्यटन स्थल है जो समुद्र सतह से 3100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।अनेक मंदिर जैसे कंडोलिया मंदिर, सिद्धिबली मंदिर, शंकर मठ, केशोरी मठ और ज्वालपा देवी मंदिर भी गंतव्य के देखने योग्य स्थान है। पर्यटक लोकप्रिय स्थानों जैसे लालढांग, अडवानी, तारा कुंड, कोटद्वार, भारत नगर और श्रीनगर की सैर भी कर सकते हैं। देवल और कंडा जैसे स्थान कुछ प्राचीन मंदिरों की सैर करने का अवसर प्रदान करते हैं।

मछली पकड़ना और साइकिलिंग पौड़ी की महत्वपूर्ण गतिविधियाँ हैं और नायर नदी में स्वीमिंग (तैराकी) का आनंद भी उठाया जा सकता है।

कैसे जाएं पौड़ी

पर्यटक हवाई मार्ग, रेल और रास्ते द्वारा पौड़ी पहुँच सकते हैं। देहरादून में स्थित जॉली ग्रांट हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है जो पौड़ी से 155 किमी. की दूरी पर स्थित है।कोटद्वार निकटतम रेलवे स्टेशन है जहाँ से गंतव्य के लिए किराये की बसें उपलब्ध हैं। पौड़ी पड़ोसी शहरों जैसे ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून और मसूरी से बस द्वारा जुड़ा हुआ है।

पौड़ी जाने का सबसे अच्छा समय

इस स्थान की यात्रा के लिए उत्तम समय मार्च में प्रारंभ होता है और नवंबर तक रहता है क्योंकि इस पूरी अवधि के दौरान मौसम खुशनुमा रहता है।

पौड़ी इसलिए है प्रसिद्ध

पौड़ी मौसम

घूमने का सही मौसम पौड़ी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पौड़ी

  • सड़क मार्ग
    पर्यटक सुविधाजनक बस सेवा द्वारा पौड़ी तक पहुँच सकते हैं।पौड़ी और ऋषिकेश के बीच सार्वजनिक और निजी बसें चलती हैं। हरिद्वार, देहरादून और मसूरी से भी पौड़ी के लिए बस सुविधा उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    निकटतम रेलवे स्टेशन कोटद्वार है जो पौड़ी से 108 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख शहरों से नियमित रेल सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पौड़ी जिले में कोई हवाई अड्डा नहीं है; देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है जो जिले से 155 किमी. की दूरी पर स्थित है।अंतरराष्ट्रीय पर्यटक नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा कर सकते हैं जो पौड़ी से 300 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों से नियमित उड़ानों द्वारा जुड़ा हुआ है। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से पौड़ी के लिए किफायती दामों पर टैक्सियां उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Jun,Mon
Return On
02 Jun,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Jun,Mon
Check Out
02 Jun,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Jun,Mon
Return On
02 Jun,Tue